

भारतीय किसान यूनियन, टिकैत ने गणतंत्र महोत्सव के अवसर पर अनोखी मेरा ट्रेक्टर ,मेरा तिरंगा यात्रा, पचासों ट्रैक्टरों के साथ गांव- गांव क्रमशः भोड़सर,भूसी कृत पुरवा, इटहिया पर ,अमाव ,बुढ़वा ,इकौना, अमरसीपुर,एकौना,बड़गांव ,बिलासपुर,कर्नवल आदि गांव से होते हुवे, सहाबगंज बाजार का भ्रमण करते हुए, ब्लॉक परिसर में एक सभा कर खत्म किया। इस यात्रा की खास बात यह रही कि सैंकड़ो किसानों के साथ पहली बार जिले के जवान भी ट्रैक्टरों के साथ थे। वाहनों पर तिरंगे लगे हुए थे, साथ मे हर ट्रैक्टर पर देश भक्ति गाने बज रहे थे,जिससे पूरा वातारवण देश भक्ति के रंग में रंग गया था। रास्ते मे राहगीर तिरंगे यात्रा का स्वागत कर रहे थे। लोग ट्रैक्टर के आगे देश भक्ति गाने पर थिरक रहे थे। साथ मे शहाबगंज पुलिस का एक दस्ता भी साथ चल रहा था। इससे पहले युनियन के पदाधिकारी और जवानों ने भोड़सर मदरसा स्कूल में ध्वजारोहण किया।जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान में कहा कि देश कृषि प्रधान देश है,किसानों के बिना कोई उत्सव करना बेमानी होगी। युनियन किसानों का संगठन है, किसानों का प्रमुख संसाधन ट्रैक्टर है, इसलिए गांवों से,किसानों के संसाधन ट्रैक्टर से यात्रा निकाली गई है।अगले गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा 7 दिन पहले शुभारंभ होगा,जो हर दिन गांवों में यात्रा निकाली जाएगी और हर तहसील से यात्रा निकलकर , इसका समापन 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। पूर्व सैनिकों का संगठन वेटरन्स एसोसिएशन इंडिया के जिला अध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि पूर्व सैनिकों का दल,पूरी तरह किसानों के साथ कदम ताल करेगा।ट्रैक्टर यात्रा में पूर्व सैनिक नसीम अहमद, बी पी यादव,भुवनेश्वर, मनीष और तहसील अध्यक्ष चकिया रूपेंद्र सिंह,सदर अध्यक्ष कन्हैया,ब्लाक अध्यक्ष सहाबगंज सुल्तान,प्रभाकर मैर्या, अरविंद गुप्ता, अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी और
कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के कई गांवो के किसान यात्रा में शामिल रहे।